{शहरी सूची} प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2020 | PMAY List | पीएमएवाई सूची
PMAY List- Urban
केवल आधार कार्ड की सहायता से कोई भी लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत अपना नाम खोज सकता है इसके लिए सर्वप्रथम आपको पीएमएवाई की आधिकारिक वेबसाइट@pmaymis.gov.in पर जाना होगा| PMAY List 2019-20 के अंतर्गत केवल उन्हीं परिवारों को सम्मिलित किया गया है जो प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता को पूर्णता परिपूर्ण करते हैं| ऐसे सभी परिवारों का सत्यापन कर केंद्र सरकार द्वारा उनकी सूची बनाकर आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर उपलब्ध कराती है ताकि लाभार्थियों को जल्द से जल्द स्वयं का मकान उपलब्ध कराया जा सके| प्रधानमंत्री आवास योजना सूची को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का उद्देश्य सरकार तथा लोगों के बीच पारदर्शिता को बढ़ाना है एवं योजना के कार्यान्वयन में गति प्रदान करना है
संक्षिप्त टिप्पणी प्रधानमंत्री आवास योजना
Scheme Name | PM Awas Yojana 2020 |
Launched By | Mr. Narendra Modi |
Launched Date | Year 2015 |
Beneficiary | Every Citizen of India |
Objective | To Provide Pucca House to Each beneficiary |
Benefits | House For all |
PMAY Scheme New List | Available Now |
Mode of Downloading List | Online |
Category | Central Govt. Scheme |
Official Website | https://pmaymis.gov.in/ |
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सूची
जिन लाभार्थियों का नाम पीएमएवाई शहरी सूची में सम्मिलित होगा उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पहली बार स्वयं का घर खरीदने पर 2.35 लाख से लेकर 2.50 लाख तक की ब्याज दरों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी|आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आय वर्गो के लिये योजना के अन्तर्गत 6 लाख तक का ऋण 20 साल की अवधि के लिये उपलब्ध कराया जायेगा तथा योजना के अन्तर्गत 6.50 प्रतिशत यानी 2.67 लाख की सब्सिडी देय ऋण पर उपलब्ध करायेगी। एमआईजी 1 तथा एमआईजी 2 ग्रुप के व्यक्तियो को 20 साल के लोन पर 4 फीसदी तथा 3 फीसदी की ब्याज सब्सिडी प्रदान करेगी। कुल मिलाकर एमआईजी 1 तथा एमआईजी 2 ग्रुप को 2.35 लाख व 2.30 लाख की सब्सिडी पर करा रही है।
PM Awas Yojana (Urban) 2020
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का शुभारम्भ 25 जून 2015 को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के शहरी इलाको के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग,निम्न आय वर्ग तथा मध्यम आयवर्ग के गरीब परिवार जिनके पास खुद का घर नहीं या कच्चे घर है उन्हें स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जायेगा | इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 प्रत्येक पात्र परिवार को स्वंय का घर उपलब्ध कराना है |PM Awas Yojana 2020 के अन्तर्गत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रो मे झुग्गी झोपड़ी,कच्चे मकानो मे रहने वाले और EWS,LIG तथा MIG Income Group के व्यक्तियो को सम्मिलत किया जायेगा।
PM Awas Yojana 2020 की विशेषताएं
- इस योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के गरीब लोग उठा सकते है |
- इस योजना के अंतर्गत 2022 तक गरीब वर्गों के लिए 2 करोड़ पक्के मकान बनाने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा रखा है |
- PM Awas Yojana 2020 का लाभ उठाने के लिए शहरी क्षेत्र के MIG I के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय 6 लाख से 12 लाख रूपये के मध्य होनी चाहिए.और MIG II के लिए 12 लाख से 18 लाख वार्षिक आय होनी चाहिए |
- देश के लिचुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करके स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए ऋण प्राप्त कर सकते है |
- देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग तथा मध्यम आय वर्गो को केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत Benefits under 3 components में रखा गया है|
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ
Scheme Type | Eligibility Household Income ( Rs.) | Carpet Area-Max (sqm) | Interest Subsidy (%) | Subsidy calculated on a max loan of | Max Subsidy (Rs.) |
EWS and LIG | Upto Rs.6 lakh | 60 sqm | 6.50 % | Rs. 6 lakh | 2.67 Lacs |
MIG 1 | Rs. 6 lakh to Rs 12 lakh | 160 sqm | 4.00 % | Rs. 9 lakh | 2.35 Lacs |
MIG 2 | Rs. 12 lakh to Rs.18 lakh | 200 sqm | 3.00 % | Rs.12 lakh | 2.30 Lacs |
पीएम शहरी आवास सूची में अपना नाम कैसे खोजें ?
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वाले व्यक्ति जो अपना नाम PMAY List 2019-20 मैं खोज रहे हैं वह सर्वप्रथम पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें|
- अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऊपर के भाग में एक विकल्प “Search Beneficiary” के नाम से दिखाई देगा
- इस विकल्प पर क्लिक करें तथा एक नया टैब ओपन करें |
- अब आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर अंकित करना होगा तथा इसके पश्चात सर्च बटन पर क्लिक करना होगा|

- यदि आपके द्वारा आधार कार्ड नंबर सही-सही भरा गया होगा तथा आपको केंद्र सरकार द्वारा एक लाभार्थी के रूप में स्वीकृत किया गया होगा तो आपका नाम इस सूची में सम्मिलित किया हो गया होगा और यदि ऐसा ना हुआ हो तो आप इस सूची के अंदर अपना नाम नहीं पाएंगे