Showing posts with label राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन. Show all posts
Showing posts with label राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन. Show all posts

Wednesday, 8 April 2020

Uttarakhand Ration Card List Online Check | सफेद राशन कार्ड ऑनलाइन सूची चेक | राशन कार्ड लिस्ट उत्तराखंड

Uttarakhand Ration Card List 2020

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी राशन लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वह  घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Uttarakhand Ration Card List 2020 ऑनलाइन आसानी से देख सकते है ।राज्य के जिन लोगो का नाम राशन कार्ड लिस्ट में अंतर्गत आएगा उन लोगो को राशन के ज़रिये सरकार द्वारा भेजे जाने वाले राशन की दुकान पर खाद्य पदार्थ जैसे चावल ,गेहू , चीनी , केरोसिन , दाल आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराये जायेगे और  जिन लोगो का नाम Ration Card List 2020 में तहत नहीं आएगा वह राशन का लाभ नहीं उठा सकते है ।राशन कार्ड के लिए केवल राज्य के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते है।

राशन कार्ड

राज्य के गरीब लोगो के लिए राशन कार्ड बहुत ही उपयोग है । प्रत्येक परिवार की आय और स्तिथि के अनुसार राशन कार्ड प्रदान किए जाते है । राशन कार्ड घर के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है । राशनकार्ड आपकी पहचान का भी एक जरूरी माध्यम है ।राशन कार्ड के माध्यम से हमें सरकारी डिपो से सस्ते में राशन प्रदान करवाया जाता है। सरकार द्वारा देश के हर घर को राशन कार्ड प्रदान करवाया जाता है। गरीब परिवार हो या अमीर परिवार हर किसी के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है । राज्य के जिन लोगो ने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो वह राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

राशन कार्ड के प्रकार

राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड को तीन भागो में विभाजित किया गया है । इन तीनो राशन कार्ड की जानकारी हमने नीचे दी हुई है आप इस जानकारी को अंत तक पढ़ सकते है ।
  • APL Ration Card – एपीएल राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों के जारी किये गए है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है और जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम है ।एपीएल राशन  कार्ड परिवार वालो को सरकार द्वारा हर महीने 15 किलो राशन सस्ती दरों पर प्रदान किया जाता है ।
  • BPL Ration Card – बीपीएल राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे है । इस परिवारों की वार्षिक आय  10000 रूपये से कम होनी चाहिए । बीपीएल राशन कार्ड परिवारों को सरकार की तरफ से हर महीने 25 किलो राशन सस्ती दरों पर प्रदान किया जाता है ।
  • AAY Ration Card – यह राशन राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो बहुत ही ज़्यादा गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे है । जिनकी कोई स्थिर आय नहीं है । AAY Ration Card वाले परिवारों को सरकार द्वारा  हर महीने 35 किलो राशन प्रदान  किया जाता है ।

Uttarakhand Ration Card List के लाभ

  • राज्य के जो लोग राशन कार्ड लिस्ट में अपना और अपने परिवार का आम खोजना चाहते है वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है ।
  • राज्य के लोगो को राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे ।
  • ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से  लोगो के समय की भी बचत होगी ।
  • उत्तराखंड राशन कार्ड सूची के द्वारा आप घर बैठे अपना नाम देख सकते है ।
  • BPL तथा AAY राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को सरकारी कामों में भी छूट दी  जाएगी और उनके बच्चों को छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराई जाएगी ।
  • राशन कार्ड की सहायता से आप न्यूनतम मूल्य पर विभिन्न प्रकार के अनाज की प्राप्ति करते है जिसमें गेहूँ, चावल, चीनी आदि शामिल है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है ।
  • इसका उपयोग आप अपनी पहचान के रूप में भी कर सकते है ।
  • गरीब परिवार हो या अमीर परिवार हर किसी के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है |

उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020 ऑनलाइन कैसे देखे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ।
  • सर्वप्रथम लाभार्थी को DEPARTMENT OF FOOD, CIVIL SUPPLIES & CONSUMER AFFAIR उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा ।
उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा । इस होम पेज पर आपको Ration Card Details का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा ।इस पेज पर आपको कैप्चा कोड भरना होगा और फिर Verify के बटन पर क्लिक करना होगा ।
ration card list
  • वेरीफाई के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा ।इस पेज पर आपको State, District , DSO, Scheme, Date, Report Name आदि का चयन करना होगा ।सभी जानकारी भरने के बाद आपको iew Report पर क्लिक करना होगा ।
ration card list
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको DISTRICT SUPPLY OFFICE  के विक्लप पर क्लिक करना होगा ।
  • उसके बाद बाद अपनी तहसील (ARO) पर क्लिक करना होगा ।इसके बाद अपने दुकानदार के नाम के आगे दिए गए नंबर पर क्लिक करना होगा ।
  • जैसे ही आप विक्लप चुन लेंगे आपके सामने लिस्ट आ जाएगी, अब आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।

Tuesday, 7 April 2020

राशन कार्ड लिस्ट झारखण्ड ऑनलाइन देखें | झारखंड राशन कार्ड न्यू लिस्ट | Jharkhand Ration Card List | एपीएल /बीपीएल राशन कार्ड डाउनलोड | Jharkhand New Ration Card List

झारखंड राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2020 | ई-राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन देखें


Jharkhand Ration Card List 2020

राज्य के लोग अमीर हो या गरीब सभी राशन  कार्ड बनवा सकते है | झारखण्ड राशन कार्ड सूची प्रत्येक वर्ष लाभार्थियों को आयु के आधार पर जारी की जाती है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपना और अपने  परिवार का नाम  झारखंड राशन कार्ड न्यू लिस्ट  में देखना चाहते है तो वह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देख सकते है | जिन लोगो का नाम राशन कार्ड सूची में आएगा तो वह रियायती दरों पर खाद्य प्रदार्थ प्राप्त कर सकते है | राज्य के सभी परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड प्रदान किये जाते है |

झारखंड राशन कार्ड 2020-21

राशन कार्ड के ज़रिये झारखण्ड के लोग सरकार द्वारा हर शहर हर गांव में सरकारी राशन की दुकानों पर  भेजा जाने वाला राशन जैसे गेहू .चावल ,केरोसीन,चीनी आदि सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते है | Ration Card 2020 को तीन भागो में बाँटा गया है APL राशन कार्ड ,BPL राशन कार्ड ,और AAY राशन कार्ड | APL  राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों के लिए जारी किया गया है और BPL राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारो के लिए जारी किया गया है  तथा AAY राशन कार उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो बहुत  ही ज़्यादा गरीब है |

APL, BPL ई-राशन कार्ड नई सूची

डिजिटल ई राशन कार्ड सेवा के अंतर्गत राज्य सरकार ने 24 अप्रैल 2019 तक कुल 19 ,464 ,952 राशन कार्ड को यूआईडीएआई के साथ जोड़ा है | झारखण्ड के जिन लोगो में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह APL ,BPL डिजिटल ई राशन कार्ड न्यू लिस्ट में अपना और अपने परिवार का नाम खोज सकते है और फिर राशन कार्ड का लाभ सस्ती दरों पर राशन की चीज़े प्राप्त करके उठा सकते है | राज्य के लोग अपने नाम की जांच करने  और योजना का लाभ उठाने के लिए अपडेट झारखण्ड ई-राशन कार्ड नई सूची को डाउनलोड करे |

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना | राज्य के हर गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है उन्हें उचित मात्रा में खाद्य प्रदार्थ प्रदान करना और लाभार्थियों के जीवन में सुधार करना | इस राशन कार्ड सूची में सूचीबद्ध लाभार्थियों को रियायती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसिन आदि उपलब्ध कराना | झारखण्ड के लोग घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020  आसानी देख सकते है |

ई-राशन कार्ड नई सूची के लाभ

  • राशन  कार्ड राज्य के हर नागरिक की पहचान के रूप में पहचान पत्र की तरह कार्य करता है |
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगो को खाद्य पदार्थ सस्ती दरों पर दिए जायेगे |
  • यदि आप वोटर आईडी बनवाना चाहते है तो राशन कार्ड के ज़रिये बनवा सकते है |
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है |
  • गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसीन आदि सभी खाद्य पदार्थ मासिक आधार पर दिए जाते है |
  • राज्य के जो लोग बिजली का कनेक्शन लेना चाहते है तो वह राशन कार्ड के ज़रिये ले सकते है |

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020 के दस्तावेज़

  • आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड ,मतदाता पहचान पत्र )
  • आय प्रमाण पत्र
  • पता प्रक्रिया
  • परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड

झारखण्ड राशन कार्ड न्यू लिस्ट को ऑनलाइन कैसे चेक करें?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी झारखण्ड राशन कार्ड सूची में अपना नाम  देखना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
  • सर्वप्रथम लाभार्थी को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट
  • इस होम पेज पर आपको ‘राशन कार्ड धारक ‘का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर आपको तीन श्रेणियाँ दिखेंगी इसमें से आपको राशन कार्ड डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करे |
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा |इस पेज पर आपको एक फॉर्म मिलेगा |
Jharkhand Ration Card List
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे अपना जिला ,ब्लॉक विलेज ,डीलर और कार्ड टाइप चुने |
  • सभी जानकारी भरने  के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक करे | इसके बाद राशन  कार्ड  नाम वार सूची आपके सामने आ जाएगी |
राशन  कार्ड  नाम वार सूची
  • इस तरह आप राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते है |

Monday, 6 April 2020

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन | एपीएल / बीपीएल जिलेवार सूची | यूपी राशन कार्ड लिस्ट | UP APL/BPL Ration Card List In Hindi | Uttar Pradesh New Ration Card

{नई} यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2020 | UP Ration Card List | APL/BPL जिलेवार सूची

UP Ration Card List | राशन कार्ड APL/BPL जिलेवार सूची

उत्तर प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो को आसान तरीके से यूपी राशन कार्ड उपलब्ध कराकर सरकार द्वारा हर शहर तथा गांव में भेजा जाने वाला राशन जैसे गेहू चावल ,चीनी ,केरोसिन आदि सभी रियायती दरों पर प्रदान करना है और गरीब परिवारों को प्रयाप्त भोजन उपलब्ध कराना है| UP Ration Card 2020 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन  राज्य के वही निवासी कर सकते है जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है|

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई सूची – fcs.gov.in

 यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया से पहले उत्तर प्रदेश के लोगो को राशन कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए  ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ते थे तथा बहुत सी कठिनाई का सामना करना पड़ता था  लेकिन अब राज्य के इच्छुक निवासी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आसानी से राशन कार्ड बनवा भी सकते हैं और सूची में अपना नाम भी देख सकते हैं

यूपी राशन कार्ड सूची 2020

योजना का नामयूपी राशन कार्ड
द्वारा लॉन्च किया गया उत्तर प्रदेश सरकार
विभागखाद्य और सुरक्षा विभाग
 राशन कार्ड सूचीअब उपलब्ध है
लाभार्थीराज्य के सभी गरीब रियायती दर पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना
लक्ष्य वर्गराज्य सरकार योजना
सरकारी वेबसाइटयूपी राशन कार्ड
योजना का नामhttps://fcs.up.gov.in

यूपी राशन कार्ड एपीएल ,बीपील लिस्ट (APL/BPL List )

प्रदेश में सभी परिवारो को APL,BPL,AAY(अत्योदय) सूची में वर्गीकृत किया है इन श्रेणियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति तथा आय के अनुसार  एपीएल ,बीपील ,राशन कार्ड बनाये जाते है | उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी नई राशन कार्ड सूची के अनुसार लाभार्थी जिलेवार, ब्लाक तथा पंचायत के हिसाब से यूपी राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कर सकते है | जिन लाभार्थियों के नाम लिस्ट में उपलब्ध होंगे वह अपने संबंधित खाद्य डिस्ट्रीब्यूटर से मासिक तौर पर सरकार द्वारा सूचीबद्ध सभी खाद्य पदार्थ प्राप्त कर पाएंगे|

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड जिलेवार सूची – UP APL/BPL जिलेवार सूची

Uttar Pradesh के जिन लोगो ने APL तथा ,BPL राशन कार्ड के लिये वर्ष 2020 में अप्लाई किया है उन लोगो को APL,BPL सूची यूपी फ़ूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की वेबसाइट @fcs.gov.in पर मिल जायेगी इस अधिकारिक वेबसाइट से पर सभी लोग यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2020 में अपना नाम जाच सकते है | राज्य के जिन व्यक्तियों के नाम अभी तक राशन कार्ड जिलेवार/ ब्लॉकवार/ पंचायतवार सूची में नहीं है वह लोग जो लोग गरीबी रेखा से नीचे आते है वह बीपीएल राशन कार्ड के लिये आवेदन कर सकते है और जो गरीबी रेखा से ऊपर आते है वो लोग एपीएल राशन कार्ड के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड


राज्य गरीब लोगो के लिए राशन कार्ड की बहुत अहमियत है । अगर आप भारत के किसी भी राज्य में रहते हैं या किसी भी जिले में रहते है तो आपके पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है । ये राशन कार्ड हमारे सरकारी और गैर सरकारी कामों में प्रयोग होता है । राशन कार्ड के माध्यम से ही हम केंद्रीय तथा राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं । उत्तर प्रदेश के जिन गरीब परिवारों के लोगो ने राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करे और राशन कार्ड के ज़रिये सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के लाभ उठाये ।

About UP Ration Card

यूपी राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा तीन श्रेणियों के जरिया किया गया है । पहला APL Ration Card दूसरा BPL Ration Card , AAY Ration Card । इन तीनो राशन कार्ड की पूरी जानकारी हमने नीचे दी हुए है इसे आप विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़े और राशन कार्ड का लाभ उठाये ।
  • बीपीएल राशन कार्ड राज्य  के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है । बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय 10000 से अधिक नहीं होनी चाहिए ।इस राशन कार्ड के ज़रिये राज्य के लोग राशन की दुकान सस्ती दरों पर 25 किलो तक का अनाज खरीद सकते है ।
  • APL Ration Card राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है | राज्य सरकार द्वारा राज्य के इन परिवारों को एपीएल राशन प्रदान किया जाता है इन एपीएल राशन के ज़रिये राज्य के लोग राशन की दुकान से प्रतिमाह 15 किलो तक का आनाज रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते है ।
  • AAY राशन कार्ड उन परिवारो के लिए जारी किया गया है जो बहुत ही ज़्यादा गरीब है और उनके पास कोई आय का साधन नहीं है । राशन कार्ड लोगो की आय के आधार पर जारी किये जाते है ।इस राशन कार्ड के जरिये एक परिवार प्रतिमाह राशन की दुकान से 35 किलो तक का अनाज सस्ती दरों पर खरीद सकते है

राशन कार्ड के लाभ

  • राज्य के लोग राशन कार्ड के ज़रिये ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है ।
  • राशन कार्ड का उपयोग अपनी पहचान के रूप में भी किया जा सकता है ।
  • इसके ज़रिये राज्य के गरीब लोग सरकार  द्वारा भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसिन आदि रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते है ।
  • Uttar Pradesh Ration Card का उपयोग स्कूल में एडमिशन के समय भी इस्तेमाल कर सकते है ।
  • ये तीनो राशन कार्ड लोगों की आर्थिक स्थिति और आय के हिसाब से बनाये जाते हैं |
  • जिन लोगो ने यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ है वो अपने कार्ड का स्टेटस अब घर बैठे ही नई राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं |
  • BPL कार्ड धारको को सरकारी नौकरीयों में छूट दी जाती है और परिवार के बच्चों को स्कूलों में भी छात्रवृत्ति मिलती है ।

राशन कार्ड योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थों का मूल्य

  • Wheat- Rs.2 per kg
  • Rice- Rs.3 per kg
  • Sugar- Rs.13.50 per kg

UP Ration Card Data 2020

Total Antodaya card4091279
Total Antodaya Beneficiary12837114
Total eligible household cards31710750
Total eligible household beneficiary125983531

उत्तर प्रदेश यूपी राशन कार्ड सूची 2020 | UP Ration Card List ऑनलाइन @fcs.up.gov.in

राज्य के जो लोग अपने परिवार का नाम APL  तथा BPL सूचि में खोजना चाहते है तो निचे दिए गए तरीके के अनुसार पात्रता की जाच कर सकते है |
  • सर्वप्रथम खाद्य विभाग की Official Website पर जाये |
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2019-20
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर एन एफ एस ए के विकल्प पर जाये और एन एफ एस ए की Beneficiary List  पर क्लिक कर दे |
  • क्लिक करने के बाद एक नयी कंप्यूटर स्क्रीन पर यूपी राशन कार्ड 2020 की जिलावार सूची खुलेगी |
New UP Ration Card List
  • जिलावार सूची खुलने के बाद क्षेत्र के जिले के अनुसार अपने जिले के विकल्प पर क्लिक करना होगा |अपने चूले हुए जिले पर क्लिक करने के पश्चात एक नयी सूची का विवरण आपके सामने खुलेगी |
  • फिर आपको शहरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार Uttar Pradesh Ration Card  एन एफ एस ए की पात्रता सूची पर क्लिक करना होगा |
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2019-20
  • फिर शहरीय तथा ग्रामीण सूची को चुनने के बाद राशन देने वाले दुकानदारों के नाम की सूची दिखाई देगी इसके बाद आपको अपने राशन देने वाले दुकानदार को चुनना होगा |दुकानदार का चयन करने के बाद उस दुकान पर पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के नाम के हिसाब से लिस्ट आ जायेगी |
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2019-20
  • इसके पश्चात यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2020 में अपना नाम खोजना होगा | अपना नाम मिलने के बाद अगर आप अपने परिवार के सभी लोगो का नाम देखना चाहते है तो आपको उम्मीदवार के नाम  के विकल्प पर क्लिक करना होगा और  फिर अपने परिवार के सभी लोगो का नाम  देख सकते है|
यूपी राशन कार्ड एपीएल ,बीपील लिस्ट
  • इस प्रकार सभी इछुक लाभार्थी यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2020 में अपना नाम खोज सकते है |
Helpline Number
राज्य सरकार द्वारा लोगो और सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है उत्तर प्रदेश के जो लोग राशन कार्ड लिस्ट या राशन से जुडी कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते है ।
  • 18001800150 and 1967