इंडेन गैस सिलेंडर
इस सुविधा के अंतर्गत आप मोबाइल पर एक नंबर डायल करके भी इंडेन गैस कंपनी का सिलेंडर बुक किया जा सकता है | जिसके लिए आपको शहर के IVR नंबर पर Call करना होगा और कुछ Detail Follow करना होगी जिससे आपकी Gas Cylinder घर बैठे ही Book हो जाएगी और आपको Agency नहीं जाना पड़ेगा | आज के समय में इस प्रणाली को सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है |
इंडियन गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग के उद्देश्य
जैसे की आप लोग जानते है कि इस ऑनलाइन सुविधा के शुरू होने से पहले देश के लोगो को एलपीजी गैस बुक कराने के लिए गैस एजेंसी जाकर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था जिसकी वजह से लोगो का काफी समय बर्बाद होता था और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा | अब सरकार द्वारा देश के नागरिको को Indian Gas Booking के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है | इस Indian Gas Cylinder Booking की सुविधा के ज़रिये देश के लोग घर बैठे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन बुक करा सकते है | इस सुविधा का लाभ देश के हर उस नागरिक को प्रदान किया जायेगा जिनके हर में इंडिया गैस (LPG ) उपयोग किया जाता है |
गैस सिलेंडर के ऑनलाइन बुक कराने के लाभ
- गैस कम्पनियों ने गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए online gas booking सिस्टम तैयार किया है
- देश की प्रमुख गैस कंपनियों ने मोबाइल के जरिए online गैस बुकिंग की सुविधा दी हुई है।
- इसमें आप SMS करके , call करके और गैस कंपनियों के मोबाईल ऐप वेबसाइट माध्यम से अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ देश के सभी लोग घर बैठे उठा सकते है ।
- इससे लोगो के समय की भी बचत होगी ।
इंडियन गैस सिलेंडर बुक कराने के तरीके
इंडेन गैस सिलेंडर बुक करने के निम्नलिखित तरीके हैं | जो हमने नीचे दिए हुए है |
- गैस एजेंसी जा कर सिलेंडर बुक कराना
- फोन करके बुक करना
- वेब साइट के जरिए बुक करना
- ऐप से गैस सिलेंडर बुक करना
इंडेन गैस बुकिंग ऑनलाइन कैसे करे?
जो लोग इंडियन गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक कराना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
- सबसे पहले आपको इंडियन गैस कंपनी की Official Website पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन कर होम खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको MY Indian .in का विकल्प दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर Registration Form खुल जायेगा |

- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म के पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,स्टेट ,मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी | सभी जानकारी भरने के बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपके ईमेल पर आपको यूज़रनेम और पासवर्ड की जानकारी मिल जाएगी

- Registration करने के बाद आपको Login करना होगा | लॉगिन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
- इस होम पेज पर आपको Consumer Login का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना होगा |इसके पश्चात् आपके सामने लॉगिन फॉर्म आ जायेगा इस लॉगिन फॉर्म में आपको यूज़र नेम और पासवर्ड डालना होगा | इस तरह आपको लॉगिन हो जायेगा |
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने डेशबोर्ड खुलेगा | इस पर LPG का लिंक दिखाई देगा| लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलने पर Book Your Cylinder पर क्लिक करना होगा |

- इसके पश्चात् आपके सामने आगे का पेज खुलेगा उसके बाद online के विकल्प पर क्लिक करना होगा |विकल्प पर क्लिक करने के बाद बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा |फिर सभी जानकारी भरकर Book Now पर क्लिक करे|
- बुकिंग होने के बाद बुकिंग नंबर सामने आएगा उसे नोट कर ले |इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS में आपको बुक होने की जानकारी मिल जाएगी |
SMS के माध्यम से इंडियन गैस बुकिंग कैसे करे
- देश के जो नागरिक SMS के ज़रिये गैस सिलेंडर बुक कराना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल पर SMS Box में जाकर SMS IOC < STD Code + Distributor’s Tel. Number > < Consumer Number > to xxxxxxxxxx. अपने क्षेत्र के गैस वितरक के मोबाइल नंबर पर भेज दें |
- बुकिंग स्वीकार होने के पश्चात आपको बुकिंग नंबर आपके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा |
फोन से कॉल करके इंडेन गैस बुकिंग
- आप एक कॉल के ज़रिये भी गैस बुकिंग कर सकते है आपको IVR नंबर (गैस कंज्यूमर संख्या ) पर साल करनी होगी मगर हर शहर के IVR नंबर अलग-अलग होते है ये नंबर आपको अपने Gas Agency से मिल जाएगा और वहाँ आपको अपना Number Register करवा लेना है।
- सबसे पहले आपको गैस कंज्यूमर संख्या डायल करना होगा फिर आपको एक Computer की आवाज़ सुनाई देंगी जो आपको भाषा Select करने को कहा जायेगा | फिर आप अपनी भाषा Select कर लें |
- इसके बाद आपको गैस बुक वाले नंबर को Select कर ले अब आपको आपके उपभोक्ता नंबर सुनाए देंगे और Booking नंबर भी बताए जाएंगे और रिफिल बुक करने को कहा जाएगा आप उस नंबर को Select कर दे आपका गैस सिलेंडर बुक हो चुका है जिसका Message भी आपको मिल जाएगा।
मोबाइल ऍप के माध्यम से
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा | इसके बाद आपको गूगल प्ले स्टोर पर से लिख कर सर्च करना होगा इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करके इंस्टॉल करना होगा |

- ऍप डाउनलोड करने के बाद ऍप को खोले और अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड भरकर लॉगिन कर सकते है |
- फिर आर्डर सिलिंडर के विकल्प पर क्लिक करके इंडेन गैस सिलिंडर बुक कर सकते है|
इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म
- भारतीय गैस एक्सचेंज (IGX) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है।
- सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको “IGX – Indian Gas Exchange a IEX Venture” छवि पर क्लिक करना होगा।
- इस वेबसाइट पर पहुंचने पर, नीचे दिखाए अनुसार “रजिस्टर नाउ” टैब पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।

- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, संगठन, ई-मेल आईडी, शहर आदि दर्ज करना होगा। और IGX ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
इंडियन गैस बुकिंग नंबर
State | IVRS Number |
Andhra Pradesh | 9848824365 |
Bihar | 9708024365 |
Chandigarh | 9781324365 |
Delhi | 9911554411 |
Gujarat | 9624365365 |
Haryana | 9911554411 |
Jammu and Kashmir | 9876024365 |
Jharkhand | 9708024365 |
Karnataka | 8970024365 |
Kerala | 9961824365 |
Madhya Pradesh | 9753569275/9669124365/9425084691/9669124365 |
Maharashtra | 9223101260 |
Odisha | 9090824365 |
Punjab | 9781324365 |
Rajasthan | 9785224365 |
Tamil Nadu | 8124024365 |
Telangana | 9848824365 |
Uttar Pradesh | 8726024365/9911554411 |
West Bengal | 9088324365 |