Saturday, 8 August 2020

PM Kisan FPO Yojana Apply | पीएम किसान एफपीओ योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पीएम किसान FPO योजना एप्लीकेशन फॉर्म | PM Kisan FPO Yojana In Hindi

 

FPO क्या होता है

FPO का मतलब है किसान उत्पादक संगठनो यानी  किसानो का एक ऐसा समूह जो किसानों के हित में कार्य  करता है और जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्टर्ड होता है तथा  कृषि उत्पादकों को आगे बढ़ाता है। उन्हें fpo कहते है।केंद्र सरकार द्वारा इन्हीं संगठन/समूहों को 15-15 लाख रु की धनराशि  वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। देश के किसानों के इन संगठनों को वही फायदे मिलेंगे जो किसी कंपनी को मिलते हैं। इस PM Kisan FPO Yojana 2020 के तहत देश में 10000 नए किसानो का उत्पादक संगठन बनेगे जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्ट्रेड होंगे।  इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रु की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा किसानो संगठनों को दे जाने वाली धनराशि तीन सालो के भीतर प्रदान की जाएगी।

पीएम किसान FPO योजना

Pradhanmantri Kisan FPO Yojana 2020 Highlights

योजना का नामपीएम किसान FPO योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान उत्पादक संगठन
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना

PM Kisan FPO Yojana 2020

इस योजना के तहत  अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करता है तो उसमें कम से कम 300 किसान जुड़े होने चाहिए। इसी तरह यह संगठन पहाड़ी क्षेत्र में काम करता है तो 100 किसानो को इससे जुड़े होने चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।  इस PM Kisan FPO Yojana 2020 का लाभ उठाने के लिए देश के किसानो को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत देश के किसान अन्य प्रकार के भी फायदे होंगे जैसे बने संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा। साथ ही उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरूरी सामान खरीदना बेहद आसान होगा। एक और बड़ा फायदा होगा कि किसान बिचौलियों से मुक्ति हो जाएंगे। एफपीओ सिस्टम में किसानों को अपनी फसल के लिए अच्छा रेट मिलेगा।

पीएम किसान एफपीओ योजना 2020 का उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है देश के बहुत से ऐसे किसान है जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है खेती करने से उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है इन किसानो को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने इस पीएम किसान एफपीओ योजना 2020 को शुरू की गयी है इस योजना के ज़रिये किसान उत्पादक संगठनों यानी FPO को केंद्र सरकार द्वारा 15 -15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान  करना। इस योजना  का मुख्य उद्देश्य  कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना। इस योजना के ज़रिये किसानो की आय में वृद्धि करना और किसानो के हित में कार्य करना। इस Pradhanmantri Kisan FPO Scheme 2020 के ज़रिये देश के किसानो को उसी तरह फायदा होगा जैसे कारोबार में होता है।

किसान एफपीओ योजना की विशेषताएं

  • केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाएगी।
  • साल 2024 तक इस पर 6865 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार हर FPO किसानो को 5 साल के लिए सरकारी समर्थन दिया जायेगा।
  • केंद्र सरकार संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रुपए की सहायता देगी। इस सहायता की पूरी राशि तीन वर्षों में मिलेगी।
  • इसमें वही सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं. इससे कुल 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
  • इस योजना का मकसद किसी उद्योग के बराबर ही खेती से मुनाफा हासिल करना है।
  • देश में कृषि का विस्तार होगा और किसानों के आर्थिक हालात भी बेहतर होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को दी जाने वाली धनराशि नकद दी जाएगी । इस योजना में छोटे और सीमांत किसानों के समूह बनेंगे, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा।

पीएम किसान FPO योजना 2020 के लाभ

  • इस योजना का लाभ देश के किसानो को प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत देश किसान उत्पादक संगठनो को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी सरकार द्वारा यह धनराशि तीन साल के भीतर प्रदान की जाएगी।
  • पीएम किसान FPO योजना 2020 के तहत अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करता है तो उसमें कम से कम 300 किसान जुड़े होने चाहिए। इसी तरह यह संगठन पहाड़ी क्षेत्र में काम करता है तो 100 किसानो को इससे जुड़े होने चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • इस योजना के तहत देश के किसान अन्य प्रकार के भी फायदे होंगे जैसे बने संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा। साथ ही उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरूरी सामान खरीदना बेहद आसान होगा।
  • देश के जो  इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

पीएम किसान FPO योजना 2020 में आवेदन कैसे करे ?

देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्योकि अभी इस योजना को हाल ही में आरभ किया गया है अभी इस पीएम किसान FPO योजना 2020 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कोई अधिकारी सूचना  जारी नहीं किये गए है।  जैसे ही इस पीएम किसान एफपीओ योजना 2020 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को आरभ कर दिया जायेगा हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे जिसके बाद देश के किसान भाई इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।  और केंद्र सरकार द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते है।