मध्य प्रदेश यात्रा पंजीकरण प्रपत्र योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रवासियों के लिए यात्रा पंजीकरण प्रपत्र को शुरू कर दिया है जिसके तहत अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं कोविड-19 लाक डाउन के कारण किसी अन्य राज्य में फंसे हुए हैं चाहे आप प्रवासी मजदूर छात्र तीर्थयात्री यह सामान्य व्यक्ति हैं तो आप को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश यात्रा पंजीकरण प्रपत्र योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा कर मध्यप्रदेश राज्य वापस आ सकते हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश सरकार ने भी यात्रा पंजीकरण की मध्य प्रदेश प्रवासी मजदूर योजना तैयार की है इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
Madhya Pradesh Pravasi Majdur Yojana Higlights
योजना का नाम | मध्य प्रदेश प्रवासी मजदूर पंजीकरण |
घोषणा | सी एम शिवराज सिंह चौहान |
उद्देश | प्रवासी मजदूरों को वापस मध्यप्रदेश लाना |
आरंभ तिथि | 3 मई सन 2020 |
अंतिम तिथि | जारी है |
ऑफिशल वेबसाइट | https://mapit.gov.in/ |
MP Migrant Workers Return का उद्देश्य
जैसे की सभी लोग जानते है कि पुरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 17 मई तक का लॉक डाउन कर दिया गया है | इस लॉक डाउन कि वजह से जो मध्य प्रदेश के मजदूर काम करने के लिए अन्य किसी राज्य के रह रहे है और उनके पास लॉक डाउन कि वजह से जीवन यापन करने के लिए पैसे नहीं है और वह अपने घर वापस आना चाहते है तो उन सभी के लिए राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूर योजना शुरू कि है | इस योजना के ज़रिये दूसरे राज्य में फसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस पहुँचाना | MP Migrant Workers Return Yojana के ज़रिये मध्य प्रदेश से बहार फसे मजदूरों को उनके घर तक लाने में मदद करना |
मध्य प्रदेश प्रवासी मजदूर के लाभ
- गृह मंत्री की अनुमति मिलने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन में फसे हुए मजदूरों , छात्रों और अन्य लोगो को अपने घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रैन चला दी है | इस स्पेशल ट्रैन के माध्यम से प्रवेश मजदूरों को उनके राज्य में पहुंचाया जायेगा |
- इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के उन मजदूरों को पात्र माना जायेगा जो अन्य दूसरे राज्य में फसे हुए है |
- सभी लोग जो लॉक डाउन के कारण दूसरी जगह रुके हुए है वे वापस जाने के लिए प्रवासी नागरिक (Migrant Resident) पंजीयन और ई पास के लिए अधिकारिक वेबसाइट (https://mapit.gov.in/covid-19/) से अप्लाई कर सकते है |
- राज्य में आने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखा जायेगा एवं आवश्यक स्वास्थ्य परिक्षण भी किया जायेगा और उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वेरेनटाईन में रखा जायेगा |
मध्य प्रदेश प्रवासी यात्रा योजना के लिए जरूर कागजात (पात्रता )
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- आवेदक का नाम
- आधार कार्ड
- जिस राज्य में फंसे हुए हैं वहां का पता
- मोबाइल नंबर
- अपने घर का पता जिस राज्य के निवासी हैं
- आप के परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क नंबर
मध्य प्रदेश प्रवासी यात्रा योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य के प्रवासी मजदूर छात्र और अन्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है हमने उन्हें वापस बुलाने की योजना तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि हमने फॉर्म जारी किया है जिसे भरकर आप लोग अपने राज्य वापस आ सकते हो।मध्य प्रदेश प्रवासी यात्रा योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नहीं लेकर स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे |
- इसके लिए आपको मध्य प्रदेश प्रवासी यात्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको प्रवासी नागरिक (Migrant Resident) पंजीयन का ऑप्शन खुल कर आएगा।

- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस पर आपको अपने आप से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको यात्रा विवरण चुनना होगा।
- आपको यह बताना होगा कि आप कौन से राज्य में फंसे हुए हैं या आप मध्य प्रदेश से कौन से राज्य में जाना चाहते हैं।
- अपने साथ जाने वाले व्यक्ति के बारे में संपूर्ण जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा
इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट हो जाएगा और संबंधित अधिकारी या कार्यालय आप से सीधा संपर्क करेंगे और जब बस या ट्रेन का इंतजाम हो जाएगा तो आपको मोबाइल कॉल या एसएमएस के द्वारा सारी जानकारी दे दी जाएगी
नोट: —
अगर आप मध्य प्रदेश यात्रा पंजीकरण योजना का फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसे आप मध्य प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके इसके बाद प्रिंट करके भर सकते हैं और फॉर्म भरने के बाद संबंधित अधिकारी को देना होगा उसके बाद संबंधित अधिकारी या ऑफिस द्वारा आपको सूचित किया जाएगा कि आपको कब जाना है और कौन सी गाड़ी से जाना है।